हेल्थ इंश्योरेंस राइडर: अपने कवरेज और लाभ को बढ़ाएं

16 सितंबर, 2025 को डॉ. अनिल कुमार राजन, मेडिकल प्रोफेशन द्वारा लिखित | 02 दिसंबर, 2025 को संशोधित

सोचिए कि आपकी मां को अचानक हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ता है. आप डॉक्टर से बात करते हैं और वे आपको बताते हैं कि उनके न्यूमोनिया के लक्षण हैं. आप उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाते हैं और पता चलता है कि उनकी हालत आपके अंदाज़े से भी ज़्यादा खराब है. आपको पता चलता है कि आपकी मां को लंबे समय तक देखभाल की ज़रूरत होगी. जब बात किसी अपने की हो, तो ऐसी बीमारी आपका हौसला तोड़ने के लिए काफी होती है. लेकिन अगर आपके पास हैहेल्थ इंश्योरेंसहै, तो आप बिना टेंशन के ज़रूरी इलाज पर ध्यान दे सकते हैं. तो, आइए जानते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस में राइडर क्या होता है? आइए पता करें!

हेल्थ इंश्योरेंस अब केवल हॉस्पिटलाइज़ेशन के बिल को कवर करने के बारे में नहीं है. आधुनिक पॉलिसी आपको कवरेज को कस्टमाइज़ करने की सुविधा देती हैराइडर और ऐड-ऑनलाभ के साथ कवरेज को अनुकूल बनाने देती हैं जो आपको ज़्यादा सुरक्षा, सुविधा और बेहतर लाभ देते हैं. भारतीय परिवारों में, जहां हर पीढ़ी की स्वास्थ्य ज़रूरतें अलग होती हैं, राइडर एक समझदारी भरा तरीका साबित होते हैं, क्योंकि ये अलग-अलग हॉस्पिटलाइज़ेशन के लिए कई पॉलिसी खरीदने की ज़रूरत के बिना फाइनेंशियल की सुरक्षा को और मज़बूत बनाते हैं.

परिभाषा और उद्देश्य

हेल्थ इंश्योरेंस राइडर एक वैकल्पिक ऐड-ऑन है जिसे आप अपने बेस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के साथ जोड़ सकते हैं. इस राइडर का उद्देश्य सरल है: उन विशिष्ट हेल्थ या फाइनेंशियल जोखिमों को दूर करके कवरेज को बढ़ाना, जिसे बेसिक प्लान में पूरी तरह से कवर नहीं किया जा सकता है.

इसे अपनी पॉलिसी को पर्सनलाइज़ करने के रूप में सोचें - जैसे अतिरिक्त डेटा या कॉलिंग मिनट के साथ अपने मोबाइल प्लान को कस्टमाइज़ करना. राइडर यह सुनिश्चित करते हैं कि आपका इंश्योरेंस आपकी लाइफस्टाइल, फैमिली स्ट्रक्चर और मेडिकल आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूल हो.

राइडर बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस को कैसे सप्लीमेंट करते हैं

फाउंडेशन आपकी बेस पॉलिसी है, जो हॉस्पिटलाइज़ेशन, रूम रेंट, सर्जरी और प्रमुख उपचारों की देखभाल करती है. हालांकि, कुछ स्थानों पर यह कवरेज पर्याप्त नहीं हो सकता है, जिसमें शामिल हैं:

  • कैंसर या हृदय रोग जैसी किसी भी गंभीर बीमारी के मामले में अतिरिक्त कवर.
  • मैटरनिटी या बच्चे की देखभाल.
  • बेस सम इंश्योर्ड से अधिक उच्च लागत वाले उपचारों पर कवरेज.
  • OPD विज़िट, डेली हॉस्पिटल कैश या एक्सीडेंटल डिसेबिलिटी सपोर्ट.

यहीं पर राइडर्स काम आते हैं. ये इन कमियों को दूर करके मुख्य प्लान को बेहतर बनाते हैं ताकि आपको कई प्लान न खरीदना पड़े और अपनी जेब से ज़्यादा खर्च न करना पड़े.

भारत में हेल्थ इंश्योरेंस राइडर के प्रकार  

आमतौर पर भारत में उपलब्ध कुछ मेडिकल इंश्योरेंस राइडर इस प्रकार हैं:

क्रिटिकल इलनेस राइडर

कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, पैरालिसिस आदि जैसी बीमारियों के इलाज की लागत बहुत अधिक हो सकती है. क्रिटिकल इलनेस राइडर आपको आसानी से लागत वहन करने में मदद करता है. यहां, इंश्योरर मेडिकल खर्चों से निपटने में मदद करने के लिए एकमुश्त सम इंश्योर्ड का भुगतान करता है. 

हॉस्पिटल कैश राइडर

अगर इलाज की वजह से आपको लंबे समय तक, अनिश्चित रूप से हॉस्पिटलाइज़ेशन होता पड़ता है, तो आपकी बेस पॉलिसी का सम इंश्योर्ड खत्म हो सकता है. लेकिन हॉस्पिटल कैश राइडर के साथ, आपका इंश्योरर एक फिक्स्ड डेली कैश अलाउंस देता है जो हॉस्पिटल में भर्ती होने के हर दिन का खर्च कवर करता है.

मैटरनिटी राइडर

यह राइडर परिवार बढ़ाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए बनाया गया हैं और यह, प्री-नेटल और पोस्ट-नेटल खर्चों समेत, सभी मैटरनिटी खर्चों को कवर करता है. इसमें एक निश्चित सीमा तक नॉर्मल और C-सेक्शन डिलीवरी के खर्चों और बच्चे के जन्म से जुड़े अन्य खर्चों के लिए कवरेज शामिल है.

पर्सनल एक्सीडेंट राइडर

अगर आप अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले हैं, और अगर किसी दुर्घटना से विकलांगता हो जाती है, या आपकी मृत्यु हो जाती है, तो घटना आपके परिवार को फाइनेंशियल रूप से प्रभावित कर सकती है. पर्सनल एक्सीडेंट राइडर के साथ, आप अपने और अपने परिवार को फाइनेंशियल नुकसान से बचा सकते हैं.

एम्बुलेंस राइडर

मेडिकल इमरजेंसी के दौरान, आपको हॉस्पिटल जाने के लिए एम्बुलेंस बुलानी पड़ सकती है. इस 'हॉस्पिटल-ऑन-व्हील्स' सर्विस को ऑफर करने के लिए हॉस्पिटल एक महत्वपूर्ण शुल्क ले सकता है. लेकिन एम्बुलेंस राइडर लिया हुआ तो आपका इंश्योरर इस बिल को रद्द कर सकता है.

टॉप-अप/सुपर टॉप-अप राइडर

भारत में सबसे लोकप्रिय राइडर में से एक है टॉप-अप या सुपर टॉप-अप राइडर.

  • टॉप-अप राइडर: इसका लाभ तब लिया जा सकता है जब एक बार हॉस्पिटल में भर्ती होने का खर्च एक तय डिडक्टिबल से ज़्यादा हो जाता है.

  • सुपर टॉप-अप राइडर: ज़्यादा कॉम्प्रिहेंसिव होता है; यह एक साल में डिडक्टिबल के अलावा कुल मेडिकल खर्चों को भी कवर करता है.

ये राइडर उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो कम प्रीमियम पर अधिक कवरेज चाहते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपका बेस प्लान ₹5 लाख को कवर करता है, लेकिन आप ₹20 लाख का सुरक्षा नेट चाहते हैं, तो सुपर टॉप-अप राइडर जोड़ना आपकी बेस पॉलिसी को अपग्रेड करने से कहीं अधिक किफायती है.

रूम रेंट वेवर राइडर

कई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में रूम रेंट पर सब-लिमिट होती है. अगर आप ज़्यादा सुविधाजनक रूम चुनते हैं, तो आपको लागू होने वाले सब-लिमिट से ज़्यादा खर्च उठाना पड़ सकता है. लेकिन रूम रेंट वेवर राइडर हो तो आप सब-लिमिट के बावजूद, किसी भी रूम में भर्ती हो सकते हैं. 

मैं अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में राइडर कैसे जोड़ सकता/सकती हूं?

ऐड-ऑन राइडर्स के साथ अपनेहेल्थ इंश्योरेंस प्लानको कस्टमाइज़ करना बहुत आसान है. जैसे आप कोई और चीज़ खरीदते हैं, वैसे ही आप अपने चुने हुए हेल्थ कवर प्लान के साथ राइडर्स को अपनी कार्ट में जोड़ सकते हैं. लेकिन याद रखें, आप अपनी पॉलिसी खरीदते समय या रिन्यू करते समय ही राइडर जोड़ सकते हैं. साथ ही, क्रिटिकल इलनेस और मैटरनिटी राइडर में प्रतीक्षा अवधि शामिल होती है, जिसके दौरान आप इंश्योरेंस क्लेम फाइल नहीं कर सकते हैं. इसलिए आपको उनके लिए प्लान बनाना होगा और उसके अनुसार खरीदना होगा. इस तरह, आप आवश्यकता पड़ने पर राइडर का उपयोग कर सकते हैं.


पॉलिसी खरीदते समय

राइडर्स जोड़ने का सबसे आसान तरीका है जब आप नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं. इस चरण में:

  • प्रीमियम आमतौर पर कम होते हैं.

  • मेडिकल अंडरराइटिंग आसान है.

  • राइडर को बेस प्लान में आसानी से एकीकृत किया जाता है.

मिड-टर्म एडिशन (एंडोर्समेंट प्रोसेस)

अगर आपके पास पहले से ही हेल्थ प्लान है, तो आप एंडोर्समेंट प्रोसेस के माध्यम से राइडर्स को बीच की अवधि में जोड़ सकते हैं. लेकिन:

  • इसमें नए अंडरराइटिंग या मेडिकल टेस्ट शामिल हो सकते हैं.

  • शुरुआत में राइडर जोड़ने की तुलना में प्रीमियम थोड़ा अधिक हो सकता है.

ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन प्रोसेस

  • ऑनलाइन: सुविधाजनक, तेज़ अप्रूवल और डिजिटल भुगतान. मणिपाल सिग्ना सहित कई इंश्योरर, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राइडर एडिशन ऑफर करते हैं.

  • ऑफलाइन: अगर आपको पर्सनलाइज़्ड सलाह की आवश्यकता है, जटिल स्वास्थ्य आवश्यकताएं हैं, या सलाहकार के माध्यम से फेस-टू-फेस सहायता पसंद करते हैं, तो यह उपयोगी होगा.

हेल्थ इंश्योरेंस राइडर के बेनिफिट

इंश्योरेंस राइडर प्राप्त करने के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:

अनुकूलन

राइडर आपको अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार अपने हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज को कस्टमाइज़ करने की अनुमति देते हैं. इससे आप सिर्फ ज़रूरी बेनिफिट के लिए भुगतान करेंगे और बेकार के खर्चों से बचेंगे.

कम्प्रीहेंसिव कवरेज

राइडर जोड़कर, आप अधिक कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जो आपकी विशिष्ट स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का ध्यान रखेंगे, जिनका स्टैंडर्ड पॉलिसी में ठीक से ध्यान नहीं रखा जाता है.

किफायती

राइडर पूरी तरह से नई इंश्योरेंस पॉलिसी चुनने के बिना कवरेज बढ़ाने का एक सस्ता साधन हैं. आपके पास विशेष राइडर चुनने और अपनी विकसित आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें बदलने/हटाने का विकल्प है.

फाइनेंशियल सुरक्षा

ज़्यादातर राइडर आपको तब फाइनेंशियल सुरक्षा प्रदान करते हैं, जब किसी मेडिकल डायग्नोसिस के तहत इलाज लंबा चले या विकलांगता या मृत्यु हो जाए. वे आपको कवरेज की बुनियादी राशि के अतिरिक्त खर्चों को उठाने में मदद करते हैं.

खरीदे गए प्लान के साथ राइडर कैसे लिंक होते हैं?

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय आप उपलब्ध राइडर्स को देख पाएंगे और अपनी हेल्थ और लाइफस्टाइल की ज़रूरतों के हिसाब से सबसे अच्छे राइडर्स चुन पाएंगे. इसके अलावा, राइडर्स आपकी ज़रूरतों के हिसाब से आपके हेल्थ प्लान को कस्टमाइज़ करने में भी मदद करते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी गंभीर बीमारी के फाइनेंशियल प्रभाव की चिंता है, तो क्रिटिकल इलनेस राइडर होने से आप अपनी फाइनेंशियल ज़िम्मेदारी पर कोई खास प्रभाव डाले बिना इलाज का खर्च कवर कर सकते हैं.

बेस प्लान के आधार पर राइडर की पात्रता

सभी राइडर सभी के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं. पात्रता इस पर निर्भर करती है:

  • आपके पास बेस प्लान का प्रकार (इंडिविजुअल, फैमिली फ्लोटर या सीनियर सिटीज़न).
  • आयु सीमा - उदाहरण के लिए, कुछ मैटरनिटी राइडर हैं जो 45 वर्ष से कम आयु की महिलाओं तक सीमित हैं.
  • पॉलिसी की अवधि - लॉन्ग-टर्म पॉलिसी में केवल कुछ राइडर हो सकते हैं.

शुरूआत में राइडर की पात्रता चेक करने से आपको बाद में निराशा से बचने में मदद मिलती है.

कवरेज लिमिट और एक्सक्लूज़न

हर राइडर में निर्धारित लिमिट और विशिष्ट एक्सक्लूज़न होते हैं. जैसे,:

  • क्रिटिकल इलनेस राइडर 15 बीमारियों को कवर कर सकता है, लेकिन जन्मजात रोग इसमें शामिल नहीं हैं.
  • डेली हॉस्पिटल कैश राइडर में हर दिन की लिमिट और अधिकतम भुगतान अवधि होती है.
  • मैटरनिटी राइडर में अक्सर 2-4 वर्ष की प्रतीक्षा अवधि होती है.

फाइनलाइज़ करने से पहले हमेशा फाइन प्रिंट पढ़ें और कवरेज का उदाहरण मांगें.

रिन्यूअल और प्रीमियम के प्रभाव

राइडर्स की रिन्यूअल साइकिल बेस पॉलिसी के समान ही होती है. ध्यान देने लायक मुख्य बातें:

  • अगर इंश्योरर दरों में संशोधन करता है, तो रिन्यूअल पर प्रीमियम बढ़ सकते हैं.
  • राइडर आजीवन रिन्यू किए जा सकते हैं, बशर्ते बेस पॉलिसी ऐक्टिव हो.
  • अगर आपको अब इसकी आवश्यकता नहीं है, तो रिन्यूअल के समय राइडर बंद करना संभव है.

प्रो टिप: राइडर आमतौर पर लंबे समय तक रखने पर किफायती साबित होते हैं, क्योंकि इनके प्रीमियम पॉलिसी के वर्षों में बंट जाते हैं.

सही हेल्थ इंश्योरेंस राइडर चुनने के सुझाव

अपनी पर्सनल और फैमिली हेल्थ आवश्यकताओं का आकलन करें

अपने परिवार के इतिहास और वर्तमान स्वास्थ्य/वेलनेस स्टेज पर विचार करें. उदाहरण के लिए:

  • जब आपके परिवार में ह्रदय की समस्याओं की हिस्ट्री रही हो, तो क्रिटिकल इलनेस राइडर लें.
  • 2-3 वर्ष के भीतर बच्चे की योजना बना रहे हैं, तो मैटरनिटी राइडर लें.
  • परिवार में 60 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता हैं, तो सुपर टॉप-अप राइडर लें

राइडर प्रीमियम बनाम कवरेज लाभों की तुलना करें

कुछ राइडर ऐसे भी होते हैं जो सस्ते लग सकते हैं, लेकिन उनका कवरेज सीमित होता है. कुछ ऐसे भी हो सकते हैं जो ज़्यादा महंगे हों लेकिन उनके ज़्यादा फायदे हों. खरीदने से पहले लागत और मूल्य के बीच तुलना कर लेनी चाहिए.

लाइफस्टाइल और व्यवसाय के जोखिमों पर विचार करें

शहरी जीवन और करियर कुछ जोखिमों से जुड़े हैं:

  • डेस्क जॉब्स - स्ट्रेस और हाइपरटेंशन (क्रिटिकल इलनेस/वेलनेस राइडर पर विचार करें).
  • हाई-ट्रैवल जॉब - एक्सीडेंट या ट्रैवल असिस्टेंस राइडर.

मणिपाल सिग्ना के राइडर एडवाइजरी सपोर्ट का लाभ उठाएं

मणिपाल सिग्ना अपनी एडवाइजरी सपोर्ट टीम के माध्यम से विस्तृत ब्रोशर और राइडर के बारे में जानकारी देता है. एक्सपर्ट गाइडेंस लेने से यह सुनिश्चित होता है कि आप ऐसे राइडर चुनें, जो काम के हों, न कि अनुपयोगी हों.

मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस राइडर्स के साथ 360 डिग्री कवरेज पाएं  

जब हेल्थ इंश्योरेंस की बात आती है, तो आपको कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए. यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आप सभी ज़रूरी राइडर्स के साथ एक मज़बूत प्लान बनाएं, ताकि आप सभी कवरेज का फायदा उठा सकें. मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस से बेहतर इंश्योरेंस कवरेज के लिए राइडर्स देखकर, आप अपने लिए सही हेल्थ प्लान कस्टमाइज़ कर सकते हैं और ऐसा प्लान चुन सकते हैं, जो 360-डिग्री कवरेज देते हुए आपकी जेब से होने वाले खर्च को कम करे.  

एक सम्पूर्ण कवरेज के लिए मणिपाल सिग्ना के हेल्थ 360 शील्ड, एडवांस और OPD राइडर लें. 

कई राइडर को जोड़ने की सुविधा

मणिपाल सिग्ना ग्राहक को कई राइडर जोड़ने की अनुमति देता है - जैसे क्रिटिकल इलनेस, टॉप-अप और पर्सनल एक्सीडेंट कवर, इसलिए पॉलिसी आसानी से कस्टमाइज़ की जा सकती है.

पारदर्शी प्रीमियम और कवरेज

कड़े प्रीमियम नियम, इनक्लूज़न और एक्सक्लूज़न के डिस्क्लोज़र से यह सुनिश्चित होता है कि क्लेम करते समय किसी को अचानक या अप्रत्याशित रूप से कोई नई सूचना न मिले.

राइडर लाभों के लिए आसान क्लेम प्रोसेस

राइडर को बेस क्लेम प्रोसेस में शामिल किया जाता है. यानी, आपको अलग-अलग क्लेम सबमिट करने की आवश्यकता नहीं है- एक क्लेम सेटलमेंट दोनों की देखभाल करता है.

निष्कर्ष

हेल्थ इंश्योरेंस राइडर न्यूनतम अतिरिक्त लागत पर अपने कवरेज को अधिकतम करने के लिए शक्तिशाली टूल हैं. वे व्यक्तिगत कवरेज खरीदने की आवश्यकता के बिना आवश्यक बीमारियों, दुर्घटनाओं, प्रसव की लागत या अत्यधिक हॉस्पिटलाइज़ेशन लागत के लिए विशिष्ट कवरेज प्रदान करते हैं.

राइडर्स बढ़ते हेल्थ केयर खर्चों से जूझ रहे शहरी भारतीय परिवारों को आराम, सुविधा और आर्थिक सुरक्षा देते हैं. मणिपाल सिग्ना के शानदार राइडर विकल्प और सलाहकारी सुविधाएं आपको सूझ-बूझ के साथ निर्णय लेने में मदद करती हैं, जिससे आप अपनी ज़िंदगी के अनुरूप एक सही हेल्थ प्लान तैयार कर सकते हैं.

सामान्य प्रश्न

हेल्थ इंश्योरेंस राइडर क्या है?

यह आपके बेस हेल्थ प्लान का एक ऐड-ऑन है जो गंभीर बीमारी, मैटरनिटी या उच्च मूल्य वाले हॉस्पिटलाइज़ेशन जैसी विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त कवरेज प्रदान करता है.

क्या बेस प्लान खरीदने के बाद राइडर जोड़ सकते हैं?

हां. राइडर्स को बीच में एंडोर्समेंट के ज़रिए या रिन्यूअल के समय जोड़ा जा सकता है. लेकिन, मेडिकल अंडरराइटिंग लागू हो सकती है.

मैं अपनी पॉलिसी में कितने राइडर जोड़ सकता/सकती हूं?

कोई यूनिवर्सल कैप नहीं है, लेकिन पात्रता बेस प्लान पर निर्भर करती है. कई इंश्योरर अनावश्यक रूप से ओवरलैप न होने पर कई राइडर की अनुमति देते हैं.

क्या राइडर किफायती हैं?

हां. राइडर आमतौर पर अलग-अलग, स्टैंडअलोन पॉलिसी खरीदने से सस्ता होते हैं और लक्षित सुरक्षा प्रदान करते हैं.

मणिपाल सिग्ना पॉलिसीधारकों को सही राइडर चुनने में कैसे मदद करता है?

मणिपाल सिग्ना एडवाइजरी सपोर्ट, विस्तृत ब्रोशर और पारदर्शी शर्तें प्रदान करता है, जो पॉलिसीधारकों को उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं और फाइनेंशियल लक्ष्यों से सबसे अच्छी तरह से मेल खाने वाले राइडर चुनने में मदद करता है.

 

आज ही अपना भविष्य सुरक्षित करें!

मुझे मंज़ूर हैं
X

सत्यापन के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें.

OTP दर्ज करें

कृपया मान्य ओटीपी दर्ज करें

एक्सपर्ट से संपर्क करें

विश्वसनीय प्रोफेशनल्स से पर्सनलाइज़्ड इंश्योरेंस गाइडेंस, अनुकूल समाधान और समर्पित सहायता के लिए आज ही संपर्क करें

हमारे टूल्स देखें

%

EMI कैलकुलेटर

वेलनेस कैलकुलेटर

होम लोन कैलकुलेटर