हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने के फायदे और नुकसान

पिछले कुछ वर्षों में, डिजिटाइज़ेशन की वजह से कई क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है. इंश्योरेंस क्षेत्र भी इस ट्रेंड से अछूता नहीं है. इंश्योरेंस क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को खूब अपनाया जा रहा है. डिजिटाइज़ेशन इंश्योरेंस कंपनी के साथ-साथ ग्राहकों के लिए भी लाभदायक है. इससे इंश्योरेंस कंपनी को अपनी पहुंच बढ़ाने और लागत कम करने में मदद मिलती है. यह ग्राहकों को बस एक बटन क्लिक कर इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने और उसकी सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है. मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने भी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान बेचने, उन्‍हें रिन्यू करने और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटाइज़ेशन को अपनाया है. आइए ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के फायदे और नुकसान पर चर्चा करें.

भारत में ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लेने की ओर झुकाव

भारतीय इंश्योरेंस क्षेत्र की वर्तमान स्थितियों में बड़ा बदलाव आया है. कुछ समय पहले तक, पॉलिसी लेने का मतलब था एजेंटों के पीछे भागना और पेपरवर्क की समस्‍याओं से जूझना.

आज, "डिजिटल इंडिया" मूवमेंट ने पूरे मार्केट को हमारे स्मार्टफोन पर उपलब्‍ध करा दिया है. देश के दूरदराज के इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचने और बढ़ते मध्यम वर्ग द्वारा जल्दी और आसानी से काम करने के तरीके की चाह के कारण, इंश्योरेंस खरीदना हमारे स्वास्थ्य की सुरक्षा का सबसे मुख्‍य तरीका बन गया है.

डिजिटल इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का विकास

समर्पित इंश्योरेंस पोर्टल और ब्रांड-विशिष्ट ऐप के आने से मार्केट पहले से कहीं अधिक पारदर्शी बन गया है. ये प्लेटफॉर्म आपकी आयु, लाइफस्टाइल और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर प्लान का सुझाव देने के लिए स्मार्ट एल्गोरिदम का उपयोग करते हैं.

अधिकतर खरीदार ऑनलाइन माध्‍यम क्यों अपना रहे हैं

यह वास्तव में नियंत्रण की बात है. आजकल के खरीदार ज़बरदस्ती वाले सेल्स के तरीके पसंद नहीं करते हैं; उन्हें डेटा और आज़ादी चाहिए. आप रात के 2 AM पर भी ऑनलाइन रिसर्च कर सकते हैं, अगर उस समय आप फ्री हों. आप पर तुरंत कागज़ों पर साइन करने का कोई दबाव नहीं होता.

हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने के फायदे

एक साथ कई प्लान की तुलना करने की सुविधा

वे दिन गए जब आपको अपनी डेस्क पर दस अलग-अलग फिज़िकल ब्रोशर रखने पड़ते थे. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपको "तुलना करें" बटन पर क्लिक करके कवरेज, सब-लिमिट और एक्सक्लूज़न में मौजूद अंतर एक साथ देखने की सुविधा देते हैं. आप बिना कोई फोन कॉल किए तुरंत देख सकते हैं कि मणिपाल सिग्ना प्रोहेल्थ प्लान, वैल्यू और लाभों के मामले में दूसरे प्लान के मुकाबले कैसा है.

एजेंट कमीशन हट जाने के कारण कम प्रीमियम

जब आप बिचौलिए को हटा देते हैं, तो आमतौर पर बचत सीधे आपकी जेब में जाती है. चूंकि इंश्योरेंस कंपनियों को सीधे ऑनलाइन बिक्री के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कमीशन नहीं देना पड़ता है, इसलिए वे अक्सर "केवल ऑनलाइन" डिस्काउंट प्रदान करती हैं. इसमें भी उतनी ही मजबूत कवरेज मिलती है, बस इसकी कीमत आपके बैंक अकाउंट पर कम बोझ डालती है.

तुरंत पॉलिसी जारी होना और डॉक्यूमेंटेशन

अगर आप हड़बड़ी में हैं, क्‍योंकि आपको अभी-अभी पता चला है कि आपकी पुरानी पॉलिसी कल समाप्त हो रही है, तो ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी आपके लिए किसी जीवनरक्षक से कम नहीं है. आपका भुगतान प्रोसेस हो जाने और आपकी डिजिटल KYC वेरिफाई हो जाने के बाद, पॉलिसी डॉक्यूमेंट लगभग तुरंत आपको ईमेल द्वारा भेज दिया जाता है. कूरियर की प्रतीक्षा करने या फिज़िकल कॉपी खो जाने की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं; आपके द्वारा 'खरीदें' पर क्लिक करते ही, आपकी सुरक्षा शुरू हो जाती है

पारदर्शी जानकारी और पॉलिसी विवरण का आसान एक्सेस

सब कुछ स्पष्ट रूप से लिखा होता है. ऑनलाइन पोर्टल "पॉलिसी नियमावली" के लिए सीधे लिंक प्रदान करते हैं, जो आपके इंश्योरेंस का कानूनी आधार है. आप "पहले से मौजूद बीमारियां" या "मैटरनिटी कवर" जैसे विशिष्ट कीवर्ड तुरंत खोज सकते हैं. इसमें किसी बिचौलिए द्वारा किसी महत्वपूर्ण एक्‍सक्‍लूज़न की जानकारी देना "भूल जाने" का कोई जोखिम नहीं होता है.

सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान विकल्प

आज के भुगतान गेटवे मल्टी-लेयर एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं. आप चाहे UPI का उपयोग करना पसंद करें या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का, ट्रांज़ैक्शन तेज़ और सुरक्षित होते हैं. कई प्लेटफॉर्म ब्याज-मुक्त EMI के विकल्प भी प्रदान करते हैं, जिससे ज़्यादा सम इंश्योर्ड वाले प्लान अधिक किफायती हो जाते हैं, क्योंकि क्योंकि इनकी लागत पूरे वर्ष बांट दी जाती है.

बिना किसी समय की पाबंदी के 24/7 उपलब्धता

डिजिटल ऑफिस कभी बंद नहीं होता है. आपको बिज़नेस के घंटों की प्रतीक्षा करने या किसी सलाहकार के साथ मीटिंग तय करने की आवश्यकता नहीं होती है. चाहे रविवार की सुबह हो या कोई छुट्टी का दिन, आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपना प्लान रिन्यू कर सकते हैं, परिवार के किसी नए सदस्य को जोड़ सकते हैं, या अपना टैक्स सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.

हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने के नुकसान

विशेषज्ञ की सलाह के बिना अनुपयुक्त प्लान चुनने का जोखिम

सबसे बड़ी परेशानी इस प्रक्रिया का DIY यानी 'खुद से करें' वाला स्वरूप है. अगर आपको "को-पे" और "डिडक्टिबल" के बीच अंतर के बारे में पता नहीं है, तो हो सकता है कि आप कोई ऐसा प्लान चुन लें जो देखने में तो सस्ता लगता हो, लेकिन क्लेम के दौरान आपको अपने पास से बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ें. किसी मानव विशेषज्ञ के द्वारा बारीकियों को नहीं समझाने पर, जटिल मेडिकल शब्दों को गलत तरीके से समझ लेने का जोखिम होता है.

बहुत सारे विकल्प भ्रम की स्‍थि‍ति पैदा सकते हैं

कभी-कभी, बहुत ज़्यादा विकल्प होने से आप कुछ तय ही नहीं कर पाते. दर्जनों इंश्योरेंस कंपनियों और सैकड़ों वेरिएंट के बीच, "विकल्प चुनने की दुविधा" सामने आ जाती है. हो सकता है कि आप अलग-अलग विकल्प देखते हुए घंटों बिता दें, और आखिर में पहले से भी ज़्यादा कन्फ्यूज़ हो जाएं, जिससे "निर्णय लेने में थकान" महसूस हो सकता है, और आप या तो कोई गलत प्लान चुन लेते हैं या फिर कोई प्लान खरीदते ही नहीं हैं.

तकनीकी समस्याएं और डेटा सुरक्षा संबंधी चिंताएं

हालांकि ऐसा कम ही होता है, लेकिन टेक्नोलॉजी हमेशा एकदम सही नहीं होती. भुगतान के दौरान सर्वर का समय समाप्त होना या डॉक्यूमेंट अपलोड करने में गड़बड़ी होना, काफ़ी परेशान करने वाला हो सकता है. इसके अलावा, संवेदनशील मेडिकल और फाइनेंशियल डेटा को ऑनलाइन शेयर करने के लिए हमेशा प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा पर एक स्‍तर के भरोसे की आवश्यकता होती है, किसी भी डेटा उल्लंघन से आपकी पर्सनल जानकारी का खुलासा हो सकता है.

बारीक अक्षरों और एक्सक्लूज़न को समझने में कठिनाई

भले ही ब्रोशर उपलब्ध होते हैं, लेकिन वे अक्सर काफी लंबे और तकनीकी भाषा में होते हैं. अधिकांश लोग इन्हें बस सरसरी तौर पर पढ़ते हैं और हो सकता है कि वे कुछ विशिष्ट सर्जरी के लिए "वेटिंग पीरियड" से जुड़ी किसी छोटी सी शर्त को नज़रअंदाज़ कर दें. आमतौर पर एजेंट इन "बारीकियों" के बारे में बोलकर बताते हैं, लेकिन ऑनलाइन होने पर, इन्हें देखने और समझने की पूरी ज़िम्मेदारी आप पर ही आ जाती है.

क्लेम के दौरान सीमित व्यक्तिगत सहायता

यहीं पर एजेंट की कमी सबसे ज़्यादा महसूस होती है. जब कोई मेडिकल इमरजेंसी होती है, तो आप IVR मेन्यू में उलझना या चैट सपोर्ट एजेंट की प्रतीक्षा में समय गंवाना नहीं चाहते हैं. ऑफलाइन एजेंट अक्सर आपके और हॉस्पिटल के TPA डेस्क के बीच एक सेतु का कार्य करता है, और सारे "दौड़-भाग के काम" संभाल लेता है, ताकि आप अपनी रिकवरी पर ध्यान दे सकें.

ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन हेल्थ इंश्योरेंस: तुलना

विशेषता

ऑनलाइन इंश्योरेंस

ऑफलाइन (एजेंट द्वारा निर्देशित)

कीमत

आमतौर पर सस्ता (डिस्काउंट उपलब्ध)

उच्च (कमीशन सहित)

स्पीड

तुरंत जारी

कुछ दिन लगते हैं

तुलना

खुद से किया जाता है, डेटा-आधारित

एजेंट के पोर्टफोलियो तक सीमित

सलाह

अपने-आप-करें

पर्सनलाइज़्ड मार्गदर्शन

क्लेम

इंश्योरर के साथ सीधा संपर्क

एजेंट प्रक्रिया में मदद करता है

प्रीमियम में अंतर

आम तौर पर, आप देखेंगे कि ऑनलाइन प्रीमियम 5% से 15% तक कम होते हैं. यह इसलिए कम नहीं है कि इसकी "गुणवत्ता" में कमी है, बल्कि इसकी वजह यह है कि कंपनी के लिए, किसी फिज़िकल ब्रांच और एजेंसी फ़ोर्स को बनाए रखने की तुलना में, डिजिटल ट्रांज़ैक्शन की ऑपरेशनल लागत बहुत सस्ती होती है.

खरीदने और रिन्यूअल में आसानी

ऑनलाइन काम तेज़ी से होते हैं. आप "ऑटो-रिन्यूअल" का विकल्‍प सेट कर सकते हैं, ताकि आप कभी भी कोई डेडलाइन न चूकें. ऑफलाइन में खुद से तालमेल बिठाने, चेक जमा करने और फिज़िकल हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है, जो व्यस्त प्रोफेशनल्स के लिए एक परेशानी भरा काम हो सकता है.

सहायता और मार्गदर्शन

मानवीय सहयोग और मार्गदर्शन के मामले में ऑफलाइन माध्यम बेहतर साबित होते हैं. अगर आपकी मेडिकल हिस्ट्री जटिल है, तो एक अनुभवी एजेंट आपको ऑटोमेटेड वेब फॉर्म की तुलना में, अधिक आसानी से अंडरराइटिंग प्रक्रिया को पूरा करने में मदद कर सकता है.

सुरक्षित रूप से हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने के सुझाव

सत्यापित और IRDAI-रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म का उपयोग करें

हमेशा वेबसाइट के सबसे नीचे IRDAI रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें. चाहे आप मणिपाल सिग्ना की साइट पर हों या किसी थर्ड-पार्टी एग्रीगेटर पर, यह सुनिश्चित करें कि वे रेगुलेटर द्वारा लाइसेंस प्राप्त हों, यही आपके पैसे और डेटा की सुरक्षा की गारंटी का एकमात्र तरीका है.

खरीदने से पहले पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स पढ़ें

केवल प्रीमियम को ही न देखें. "पॉलिसी नियमावली" पर क्लिक करें और "एक्सक्लूज़न" वाला सेक्शन पढ़ें. क्या कवर किया जाता है, यह जानने से अधिक ज़रूरी यह जानना है कि क्‍या कवर नहीं किया जाता है. "शुरुआती वेटिंग पीरियड" और "पहले से मौजूद बीमारियों" की समय-सीमाओं पर ध्यान दें.

इंश्योरर के रिव्यू और क्लेम रेशियो चेक करें

भुगतान करने से पहले, इंश्योरर का इनकर्ड क्लेम रेशियो (ICR) और क्लेम सेटलमेंट रेशियो (CSR) अवश्‍य देखें. आमतौर पर, एक उच्च रेशियो यह दर्शाता है कि भुगतान की बात आने पर कंपनी भरोसेमंद है. इसके अलावा, हाल के और विशेष रूप से उनकी डिजिटल क्लेम प्रक्रिया के संबंध में ग्राहक रिव्यू चेक करें,.

हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन कौन खरीदना चाहिए?

तकनीक के जानकार व्यक्ति जो डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सहज हों

अगर आप ऐप के माध्यम से अपने बैंक अकाउंट को मैनेज करने में सहज हैं और खुद से रिसर्च करना पसंद करते हैं, तो ऑनलाइन माध्‍यम आपके लिए एकदम सही है. इससे आपको बिना किसी बिक्री के दबाव के वह पारदर्शिता और स्‍पीड मिलती है जिसकी आपको चाहत होती है.

जो अपनी मौजूदा पॉलिसी को रिन्यू करना या पोर्ट करना चाहते हैं

अगर आपके पास पहले से ही कोई प्लान है और आप बस एक बेहतर प्लान पर स्विच करना चाहते हैं (पोर्टेबिलिटी) या अपने मौजूदा प्लान को रिन्यू करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन माध्‍यम बेहद प्रभावी है. क्योंकि आप अपनी कवरेज की मूल बातें पहले ही समझ चुके हैं, इसलिए आपको मार्गदर्शन के लिए किसी मध्यस्थ की वास्तव में कोई आवश्यकता नहीं है.

हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदते समय इन सामान्य गलतियों से बचें

केवल कीमत के आधार पर चुनना

ज़रूरी नहीं कि सबसे सस्ता प्लान सबसे अच्छा हो. जहां प्रीमियम कम हो, वहां अधिक को-पेमेंट (जब आप हर बिल का एक हिस्सा खुद भुगतान करते हैं) या रूम रेंट की कम सीमा हो सकती है. हमेशा लागत को कवरेज की क्वालिटी और इंश्योरर की प्रतिष्ठा के अनुसार आंकें.

पॉलिसी ब्रोशर और एक्सक्लूज़न सेक्शन को ठीक से न पढ़ना

यह मान लेना कि "सब कुछ कवर किया जाएगा" आपके लिए मुसीबत बढ़ा सकता है. बारीक अक्षरों में लिखी बातें न पढ़ने पर हॉस्पिटल में आपको अचानक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 10 मिनट का समय लेकर सारांश पढ़ें, बाद में क्लेम रिजेक्ट होने से बचने के लिए यह ज़रूरी है.

नेटवर्क हॉस्पिटल्स को वेरिफाई नहीं करना

यह सुनिश्चित कर लें कि आपके घर के पास वाले या आपके पसंद के हॉस्पिटल्‍स, इंश्योरर की "कैशलेस नेटवर्क" लिस्ट में शामिल हों. अगर आपका लोकल हॉस्पिटल इस लिस्ट में नहीं है, तो आपको पहले स्वयं भुगतान करना होगा और फिर रीइम्बर्समेंट का इंतज़ार करना होगा, जिससे आसान इंश्योरेंस का उद्देश्य ही खत्म हो जाता है.

निष्कर्ष

हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने की सुविधा आधुनिक उपभोक्ता के लिए एक बहुत प्रभावी टूल है. यह बेजोड़ स्पीड, पारदर्शिता और कम लागत की सुविधा प्रदान करता है. हालांकि, शर्तों को समझने के लिए आपको अपनी तरफ से थोड़ा अधिक "होमवर्क" करना पड़ेगा, लेकिन 24/7 एक्सेस और कम प्रीमियम के लाभों को अनदेखा नहीं किया जा सकता. जब तक आप जागरूक बने रहते हैं और मणिपाल सिग्ना जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं तब तक डिजिटल माध्‍यम आपके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का एक स्मार्ट और सुरक्षित तरीका है.

सामान्य प्रश्न

क्या हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदना सुरक्षित है?

हां, बशर्ते कि आप IRDAI-द्वारा विनियमित इंश्योरर या लाइसेंस प्राप्त वेब एग्रीगेटर से खरीदारी करें. ये साइटें आपके फाइनेंशियल और पर्सनल डेटा को सुरक्षित करने के लिए उच्च-स्तरीय एन्क्रिप्शन का उपयोग करती हैं.

क्या ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस ऑफलाइन से सस्ता है?

अधिकांश मामलों में, हां. डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर डिजिटल प्लान में अक्सर एजेंट कमीशन और उच्‍च एडमिनिस्ट्रेटिव खर्च शामिल नहीं होते, जिससे इंश्योरेंस कंपनियां इन बचत का लाभ आपको कम प्रीमियम के रूप में दे पाती हैं.

क्या ऑनलाइन इंश्योरेंस खरीदने पर मुझे क्लेम के लिए सहायता मिल सकती है?

बिल्कुल. आप सीधे इंश्योरर के ऐप या वेबसाइट के माध्यम से क्लेम फाइल कर सकते हैं. ज़्यादातर कंपनियों के पास 24/7 हेल्पलाइन और समर्पित क्लेम सहायता टीमें भी होती हैं, जो इस प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करती हैं.

हेल्थ इंश्योरेंस को ऑनलाइन खरीदने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है?

आमतौर पर, आपके पास बस अपना ID प्रूफ (आधार, PAN), एड्रेस प्रूफ और कभी-कभी हाल की फोटो की डिजिटल कॉपी होनी चा‍हिए. अगर मेडिकल चेक-अप की आवश्यकता होगी, तो आपके फॉर्म भरने के बाद कंपनी इसे शिड्यूल करेगी.

मैं हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की ऑनलाइन प्रभावी तुलना कैसे करूं?

"चार मुख्य बातों" पर ध्यान दें: सम इंश्योर्ड, नेटवर्क हॉस्पिटल, क्लेम सेटलमेंट रेशियो (CSR) और एक्सक्लूज़न. कीमत देखने से पहले, यह जानने के लिए तुलना करने वाले टूल्स का इस्तेमाल करें कि विभिन्न प्लान में ये कारक कैसे अलग-अलग होते हैं.

आज ही अपना भविष्य सुरक्षित करें!

मुझे मंज़ूर हैं
X

सत्यापन के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें.

OTP दर्ज करें

कृपया मान्य ओटीपी दर्ज करें

एक्सपर्ट से संपर्क करें

विश्वसनीय प्रोफेशनल्स से पर्सनलाइज़्ड इंश्योरेंस गाइडेंस, अनुकूल समाधान और समर्पित सहायता के लिए आज ही संपर्क करें

हमारे टूल्स देखें

%

EMI कैलकुलेटर

वेलनेस कैलकुलेटर

होम लोन कैलकुलेटर